रायपुर जिले के खरोरा के आसपास के गाँव में कोयला माफिया सक्रिय, अवैध कारोबार पर उठे सवाल

रायपुर जिले के खरोरा के आसपास के गाँव में कोयला माफिया सक्रिय, अवैध कारोबार पर उठे सवाल

रायपुर :रायपुर जिले के आसपास के ग्रामीण इलाकों में कोयला माफियाओं की सक्रियता को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कोयले का अवैध उत्खनन और व्यापार किया जा रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

जानकारी के अनुसार, असौंदा, केवतरा, गांवों में यह अवैध गतिविधियां लगातार जारी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इन क्षेत्रों में खुलेआम कोयले का परिवहन और बिक्री की जा रही है, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है।

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार एक गाँव का सरपंच भी इस खेल में लंबे समए से शामिल है 

इस मुद्दे को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने भी कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कोयला माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे तहसील और थाना स्तर पर ज्ञापन सौंपने के साथ उग्र आंदोलन करेंगे।

पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रशासन की निष्क्रियता से माफियाओं के हौसले बुलंद हो रहे हैं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो जनआंदोलन के माध्यम से इस मुद्दे को और तेज किया जाएगा।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments