हनुमान टेकरी में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, जन्मोत्सव पर भव्य महाभण्डारे ने जीता सबका दिल

हनुमान टेकरी में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, जन्मोत्सव पर भव्य महाभण्डारे ने जीता सबका दिल

किरंदुल : चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर मनाए जाने वाले हनुमान जन्मोत्सव के तहत गाँधी नगर स्थित हनुमान टेकरी में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बजरंगी सेवा संस्था किरंदुल के तत्वाधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।हनुमान टेकरी में विराजमान बजरंग बली के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना के साथ सुंदर कांड पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पहाड़ी क्षेत्र में गूंजते जयकारों ने श्रद्धालुओं की आस्था को और प्रगाढ़ बना दिया।इस अवसर पर विशाल महाभण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में नगरवासियों का विशेष योगदान रहा। संस्था के अध्यक्ष गौरीशंकर तिवारी और संरक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि वर्षों से यह परंपरा निरंतर जारी है और हर वर्ष इसे और अधिक भव्य स्वरूप दिया जा रहा है।पूरे आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा भावना का भी संदेश दिया।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments