भाजपा का स्थापना दिवस छुरा में धूमधाम से मनाया गया, जयघोषों से गूंजा शीतला मंदिर प्रांगण

भाजपा का स्थापना दिवस छुरा में धूमधाम से मनाया गया, जयघोषों से गूंजा शीतला मंदिर प्रांगण

परमेश्वर राजपूत,छुरा/गरियाबंद:नगर के हृदय स्थल शीतला मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भाजपा मंडल अध्यक्ष खोमन चंद्राकर के नेतृत्व में उत्साह, गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में “भारत माता की जय” एवं “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत दीप प्रज्वलन एवं पार्टी के संस्थापक नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई। इसके पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास, उसकी विचारधारा तथा राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष खोमन चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना के गौरवशाली 47वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला सशक्त संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की रीति-नीति एवं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएं।

उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रियता से ही पार्टी निरंतर आगे बढ़ती है। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी तथा आगामी चुनावों में भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी निषाद ने कहा कि भाजपा 47वें वर्ष में प्रवेश कर रही है और “ट्रिपल इंजन” सरकार के माध्यम से जनहित एवं विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखते हुए पार्टी की उपलब्धियों, संगठन की मजबूती एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही युवा कार्यकर्ताओं को संगठन से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री रामलाल कुलदीप, तुलसी साहू, रिंकू सचदेव, हेमंत कंसारी, थानसिंह निषाद, बलराज पटेल, भोलेशंकर जायसवाल, अजय दीक्षित, गिरिवर लहरे, छोटू सोनी, नरेंद्र पटेल, श्रीमती संगीता दीक्षित, चित्ररेखा ध्रुव, रजनी लहरे, तोकेश्वरी मांझी, मीना चंद्राकर, कंचन सिन्हा, वेदिका वासनिक, लीना दुबे, भगवती दीवान, संतोषी साहू, हेमलता ध्रुवा सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News