अवैध रेत परिवहन करते हाईवे जब्त

अवैध रेत परिवहन करते हाईवे जब्त

साजा  :थान खमरिया क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। साजा एसडीएम पिंकी मनहर के निर्देशन में नायब तहसीलदार मोहरध्वज साहू ने थाना खमरिया क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई करते हुए 6 हाईवा एवं 2 जेसीबी मशीनों को जब्त किया है।

बताया जा रहा है कि ये सभी वाहन अवैध रूप से मुरूम एवं रेत का उत्खनन और परिवहन कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए हाईवा वाहनों को थाना खमरिया में सुपुर्द कर दिया गया है तथा आगे की वैधानिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

प्रशासन की इस सख्ती से अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन एवं परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर प्रशासन ने यह निर्णायक कदम उठाया है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की सख्ती: एसडीएम पिंकी मनहर ने हाईवा किया जब्त

 थान खमरिया क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में विगत दिवस दिनांक 09.04.2026 को सूचना मिलने पर एसडीएम पिंकी मनहर एवं तहसीलदार मोरध्वज साहू ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे एक हाईवा वाहन को पकड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त वाहन कुरूद से सहसपुर लोहारा की ओर रेत लेकर जा रहा था। नगर के भाटापारा चौक स्थित चिंटू होटल के समीप वाहन को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान चालक के पास न तो वैध ड्राइविंग लाइसेंस पाया गया और न ही रॉयल्टी पर्ची या अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध थे।

दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने के कारण प्रशासन द्वारा तत्काल वाहन को जब्त कर थाना के सुपुर्द कर दिया गया तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि जिले की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगई द्वारा सभी अधिकारियों को अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई।

इस संबंध में एसडीएम पिंकी मनहर ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध खनन और परिवहन रोकने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध मुरूम खनन के खिलाफ भी खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई कर वाहनों को जब्त कर थाना में सुपुर्द किया गया था।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments