कुरूद के ग्राम कुल्हाड़ी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 26 अवैध अतिक्रमण हटाए गए

कुरूद के ग्राम कुल्हाड़ी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 26 अवैध अतिक्रमण हटाए गए

धमतरी :जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर शुक्रवार को राजस्व, पंचायत एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कुरूद विकासखंड के ग्राम कुल्हाड़ी में व्यापक कार्रवाई करते हुए कुल 26 अवैध अतिक्रमणों को हटाया।

यह कार्रवाई ग्राम में लंबे समय से शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ की गई, जिसमें पक्के निर्माण, दीवारें तथा घेराबंदी शामिल थे। प्रशासन की टीम ने पूर्व में संबंधित अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर समझाइश दी थी, जिसके परिणामस्वरूप अधिकांश लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने में सहयोग किया। इसी कारण पूरी कार्रवाई बिना किसी विवाद और तनाव के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकी।

जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर उसे आमजन के उपयोग हेतु सुरक्षित रखना तथा ग्रामों में सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार कुरूद 3 सूरज बंछोर, नायब तहसीलदार राम सिन्हा, बिरेंझर चौकी प्रभारी अजय सिंह, ग्राम कुल्हाड़ी की सरपंच सुमित्रा साहू सहित राजस्व, पंचायत एवं पुलिस विभाग का अमला उपस्थित रहा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments