बागबाहरा - महासमुंद जिले के सक्रिय कांग्रेस नेता शाहजान पाशा को ब्लॉक स्तर पर पार्टी की कमिटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव द्वारा जारी की गई है, जो संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
शाहजान पाशा को उनके क्षेत्र में लगातार किए जा रहे कार्यों के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में आयोजित समारोह में उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव के एवं जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर , ब्लॉक अध्यक्ष देवनाथ साहू , शहर अध्यक्ष लखबीर छाबड़ा कोमाखान अध्यक्ष खेमराज सिन्हा सहित कई पदाधिकारियों ने इस अवसर पर भाग लिया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति का स्वागत किया है। शाहजान पाशा के ब्लॉक उपाध्यक बनने पर जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 के गांव सुखरीडबरी , दावनबोड , सुनसुनिया , टूरिझर , अनवरपुर के सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा अगल अलग जगहों पर भव्य आतिशबाजी कर स्वागत किया गया । गौरतलब हो कि श्री पाशा आबकारी विभाग के विधायक प्रतिनिधि के पद पर है और अब उनको मिली संगठन की जिम्मेदारी से क्षेत्र में उनके कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह है । नियुक्ति के बाद शाहजान पाशा ने कहा कि वे ब्लॉक स्तर पर बूथ मजबूती और जनसंपर्क अभियान को तेज करेंगे। यह कदम आगामी संगठन सृजन अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर पार्टी को मजबूत करना है।
नई जिम्मेदारी के बाद शाहजान पाशा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। वे कांग्रेस की रीतिनीति के प्रचार और जनसमस्याओं को पार्टी के माध्यम से उठाने पर जोर देंगे। यह नियुक्ति बागबाहरा ब्लॉक में कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने में सहायक है ।
शाहजान पाशा के ब्लॉक उपाध्यक नियुक्त होने पर कांग्रेस पार्टी के .... सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है ।

