अरुण शर्मा संवाददाता किरंदुल : लोह नगरी किरंदुल से एक चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां DAV स्कूल से जुड़े शिक्षक ठाकुर सर की बेटी मधुलिका बीते 20 अप्रैल से लापता है। परिजनों के अनुसार, मधुलिका सुबह लगभग 11 बजे राम मंदिर के पास आखिरी बार देखी गई थी। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।बताया जा रहा है कि यह घटना बचेली-किरंदुल क्षेत्र की है, जिससे पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है। परिवार और स्थानीय लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी मधुलिका के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क करें। इसके लिए उन्होंने मोबाइल नंबर 9407698796 जारी किया है।साथ ही, लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि जल्द से जल्द मधुलिका का पता लगाया जा सके और वह सकुशल अपने घर लौट सके।


Comments