किरंदुल रिंग रोड नंबर 4 पर बेलगाम रफ्तार, हाईवा ने स्वागत गेट को मारी टक्कर

किरंदुल रिंग रोड नंबर 4 पर बेलगाम रफ्तार, हाईवा ने स्वागत गेट को मारी टक्कर

किरंदुल: रिंग रोड नंबर 4 पर वाहनों की तेज रफ्तार हादसों को न्योता दे रही है। हाईवा चालक अंधाधुंध गति से वाहन चलाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।आज किरंदुल से लौह अयस्क लेकर जा रही हाईवा क्रमांक CG 18 R 9545 ने रिंग रोड नंबर 4 स्थित स्वागत गेट को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई वाहन या व्यक्ति नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा चालक नशे की हालत में था। अगर रफ्तार और लापरवाही पर रोक नहीं लगी तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और लोगों की जान जा सकती है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments