गौ हत्या पर प्रतिबंध व संरक्षण के लिए सभी वर्गों को एकजुट होने की अपील :विजय राठौर

गौ हत्या पर प्रतिबंध व संरक्षण के लिए सभी वर्गों को एकजुट होने की अपील :विजय राठौर

कोरबा: वार्ड क्रमांक 7 के विजय राठौर ने गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सभी नागरिकों से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने का संकल्प व्यक्त करते हुए समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में शामिल होने का आह्वान किया। विजय राठौर ने प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि गौ माता केवल एक पशु नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर आगे आना होगा।उन्होंने केंद्र सरकार से देशभर में गौ हत्या पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग भी की। उनका कहना है कि समाज में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है, ऐसे में उनके साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।अभियान में युवा, बुजुर्ग और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। 27 अप्रैल को सभी तहसीलों में जाकर ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें गौ माता के सम्मान और संरक्षण की मांग प्रमुख रूप से रखी जाएगी। विजय राठौर ने सभी से इस अभियान में आगे आकर समर्थन देने की अपील की है।
 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments