भीषण गर्मी को लेकर सरकार सख्त, राशन दुकानों में व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

भीषण गर्मी को लेकर सरकार सख्त, राशन दुकानों में व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। गर्मी को देखते हुए खाद्य विभाग ने प्रदेश की सभी राशन दुकानों के लिए निर्देश जारी किया है। प्रदेश में 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहे तापमान के बीच राशन वितरण व्यवस्थ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कहा है कि राशन दुकानों के संचालन समय में शिथिलता रखते हुए सुबह एवं शाम के समय वितरण को प्राथमिकता दिया जाए , ताकि उपभोक्ताओं को तेज धूप में परेशानी न हो। साथ ही दुकानों में पेयजल, छाया व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गए हैं ।

गांव की सड़कों के लिए सबसे मजबूत 100-125cc बाइक्स

खाद्य विभाग द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि राशन वितरण पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है और किसी प्रकार की बाधा नहीं है। कुछ स्थानों पर आई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि वे मैदानी स्तर पर सतत निगरानी बनाए रखें तथा हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

राज्य सरकार ने आम जनता से अपील की है कि वे भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments