महापौर जीवर्धन चौहान की पहल से पतरापाली में विकास को गति, 12 लाख के सीसी रोड कार्य का शुभारंभ

महापौर जीवर्धन चौहान की पहल से पतरापाली में विकास को गति, 12 लाख के सीसी रोड कार्य का शुभारंभ

रायगढ़ :  शहर के वार्ड क्रमांक 44 पतरापाली में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लगभग 12 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का आज महापौर जीवर्धन चौहान द्वारा विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की पार्षद मोनिता राजकमल पटेल की विशेष उपस्थिति रही।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि पतरापाली क्षेत्र में सीसी रोड निर्माण से आवागमन सुगम होगा और बरसात के दिनों में कीचड़ एवं जलभराव जैसी समस्याओं से नागरिकों को राहत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि लोगों को जल्द से जल्द सुविधा मिल सके।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी इस पहल को क्षेत्र के लिए आवश्यक बताया और कहा कि लंबे समय से सीसी रोड की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। वहीं क्षेत्र की पार्षद मोनिता राजकमल पटेल ने कहा कि वार्ड में सीसी रोड निर्माण लंबे समय से प्राथमिकता में था, जिसे अब साकार किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और वार्ड का विकास और सुदृढ़ होगा।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ, अमित शर्मा एवं आनंद भगत, पार्षद पति राजकमल पटेल, पार्षद नारायण पटेल, पार्षद विष्णुचरण पटेल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments