सुशासन तिहार 2026 के तहत किरन्दुल में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन, कुल 61 आवेदन प्राप्त

सुशासन तिहार 2026 के तहत किरन्दुल में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन, कुल 61 आवेदन प्राप्त

किरंदुल:सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01, 02 एवं 04 के नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु मंगलवार किरन्दुल वार्ड क्रमांक 02 के रामपुर कैंप स्थित दुर्गा मंडप में जनसमस्या निवारण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे और अपने आवेदन प्रस्तुत किए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,शिविर में वार्ड क्रमांक 01 से 14, वार्ड क्रमांक 02 से 35 एवं वार्ड क्रमांक 04 से 12 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 61 आवेदन दर्ज किए गए। इन आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि पट्टा, पेयजल, सड़क, नाली निर्माण, सफाई व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं शामिल रहीं।

शिविर के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। साथ ही, कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया।

 

प्रभारी अधिकारी नरेश साहू एवं मनराखन ठाकुर ने बताया कि सभी प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान वार्ड पार्षद लक्ष्मी ठाकुर, गिरिजा ठाकुर, मानसिंह नाग, कमलेश पाल उपस्थित रहें।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments