दुर्ग : राज्य शासन द्वारा 11 मई 2026 तक सही दवा-शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार थीम के अंतर्गत 15 दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत दुर्ग जिले की औषधि शाखा द्वारा जांच अभियान के तृतीय चरण में स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधियों की जांच के तहत आज जिले में स्थित 06 फुटकर औषधि विक्रेताओं की जांच की गयी। फर्मों के क्रय-विक्रय दस्तावेज, स्वापक एवं मनःप्रभावी औषधियों की जांच किया गया। जिसमें 03 फर्मों में अनियमितता पाए जाने के कारण, कारण बताओं नोटिस जारी कर अग्रिम कार्यवाही को भेजा गया एवं समस्त फर्मों को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियम 1945 का कड़ाई से पालन करते हुए फर्म संचालन के निर्देश दिये गए एवं भविष्य में भी इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।


Comments