गरियाबंद सर्किट हाउस में सुबह लगी आग, फ्रिज-अलमारी समेत स्टोर रूम का सामान जलकर राख

गरियाबंद सर्किट हाउस में सुबह लगी आग, फ्रिज-अलमारी समेत स्टोर रूम का सामान जलकर राख

गरियाबंद :  जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में आज सुबह करीबन 6.30 बजे आग लग गई. आगजनी की इस घटना में फ्रिज, अलमारी, सीलिंग फैन के साथ स्टोर रूम में रखे सामान तक जलकर राख हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने में जुट गई. वहीं मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी के अधिकारी निरीक्षण में जुटे हैं. माना जा रहा है कि यह घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments