धमतरी में नशे के सौदागर पर बड़ा प्रहार, 90 हजार की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

धमतरी में नशे के सौदागर पर बड़ा प्रहार, 90 हजार की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

धमतरी:  छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस की ओर से मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 90 हजार रुपए के हेरोइन चिट्टा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पढ़िए पूरी खबर

दरअसल, सिटी कोतवाली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पीजी कॉलेज ग्राउंड के पास खड़ा है, जो कि अवैध हेरोइन चिट्टा को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर एक्शन लेते हुए पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की।

4.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद

इस दौरान रायपुर के मुकेश कुमार साहू उर्फ बोनसी पिता अमरनाथ साहू, उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जो कि हाल ही में सोरिद नगर डीपोपारा,धमतरी में रह रहा था। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो लगभग 4.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 90,000 रूपये से अधिक आंकी गई है।

जेल भेजने की कार्रवाई जारी

इसके साथ ही आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, नगदी रकम 20,000 रूपये और एक बाइक भी बरामद की गई। जब्त मशरूका की कीमत 2 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली धमतरी में 21(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।

SP की जिलेवासियों से अपील

पुलिस अधीक्षक धमतरी ने जिलेवासियों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। धमतरी पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के कारोबार से युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने वाले तस्करों एवं सौदागरों के विरुद्ध कठोर से कठोर वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments