बेमेतरा, 22 जून 2026 :- पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया।जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने भूमि विवाद, पारिवारिक प्रकरण, आपराधिक मामलों सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। डीआईजी ने प्रत्येक शिकायत का अवलोकन कर संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आवेदनों का शीघ्र एवं निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।
तात्कालिक महत्व के मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि विस्तृत जांच की आवश्यकता वाले प्रकरणों को विधिवत दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया।डीआईजी रामकृष्ण साहू ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निराकरण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर स्टेनो संतोष सोनवानी सहित पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस एवं आम जनता के बीच संवाद को मजबूत करने तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में सार्थक पहल की गई।

Comments