सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 28 जून को होगी हाईकोर्ट भर्ती परीक्षा, 9856 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 28 जून को होगी हाईकोर्ट भर्ती परीक्षा, 9856 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

रायपुर : छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की ओर से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (Chhattisgarh High Court) डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को किया जाएगा।

प्रथम चरण (HDEO-26) परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित होगी, जबकि पीएटी/पीवीपीटी (PAT/PVPT-26) प्रवेश परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह दोनों परीक्षाएं जिले के 35 परीक्षा केंद्रों में संपन्न होंगी। इसमें कुल 9856 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण 28 जून 2026 को सुबह 7ः00 बजे से जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से किया जाएगा।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर रायपुर उपेन्द्र किण्डो को नोडल अधिकारी तथा रोजगार अधिकारी, विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments