कलेक्टर बी.एस. उइके का सख्त संदेश: लंबित प्रकरणों का करें त्वरित निराकरण, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर बी.एस. उइके का सख्त संदेश: लंबित प्रकरणों का करें त्वरित निराकरण, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

गरियाबंद, :कलेक्टर बी.एस. उइके की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में केंद्र एवं राज्य शासन की प्राथमिकता एवं अन्य आवेदकों से प्राप्त लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री उइके ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निराकरण किया जाए, अन्यथा संबंधित विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय सचिव को कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने सीपीग्राम में लंबित शिकायतों पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में नियद नेल्लानार योजना, पटवारी ऋण पुस्तिकाओं के डिजिटाइजेशन तथा विभागों को सौंपे गए दायित्वों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में सौंपे गए कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं महतारी वंदन योजना के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने कहा। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने आकांक्षी विकासखंडों के स्कूलों में पेयजल, शौचालय सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का शत-प्रतिशत विकास सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में खाद्य एवं कृषि विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान नैनो यूरिया के उपयोग को बढ़ावा देने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), बारदाना प्रबंधन तथा खरीफ सीजन की तैयारियों से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर श्री उइके ने सभी विभागों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के लिए गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments