बुधवार को बटुक भैरव जयंती मनाई जाएगी। बता दें कि भैरव के दो रूप हैं- बटुक भैरव और काल भैरव। इनमें से बटुक भैरव सतोगुणी हैं। बटुक भैरव जी को बेसन के लड्डू का भोग लगता है। इनकी साधना से व्यक्ति को हर तरह के सुख-साधन प्राप्त होते हैं। साथ ही अज्ञात भय से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा बुधवार को स्वाती नक्षत्र भी रहेगा। ऐसे में आइए आचार्य जानते हैं कि स्वाती नक्षत्र और बटुक भैरव जयंती के संयोग में किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में।
अगर आप किसी को अपने वश में करना चाहते हैं, तो आज आपको कनेर के लाल फूलों से बटुक भैरव के निमित्त हवन करना चाहिए।
मनचाही सफलता पाने के लिए आज के दिन स्वाती नक्षत्र में माता या माता जैसी किसी स्त्री को सीप लगा हुआ कोई कपड़ा या समुद्री सीप भेंट करें।
अपने जीवन में पॉजिटिविटी बनाये रखने के लिए और जीवन को एक नयी दिशा देने के लिए आज के दिन किसी लड़ने वाले सब्जी विक्रेता से लौकी खरीदकर मंदिर में दान करें।
- अगर आप अपने बच्चों के कार्यों की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो उसके लिए आज थोड़ी-सी मंसूर की दाल लें और साथ ही एक रुपये का सिक्का लें। अब मंसूर की दाल को सिक्के समेत एक सफेद रंग के कपड़े में बांध दें और उसको अपने बच्चे के हाथ से स्पर्श कराएं। इस प्रकार बच्चे के हाथ से उस पोटली को स्पर्श कराने के बाद उसे किसी सफाई कर्मचारी को गिफ्ट कर दें।
- अगर आपको बिजनेस में उचित मुनाफा नहीं मिल पा रहा है तो बिजनेस में मुनाफा कमाने के लिए आज अपना भार कराएं और उसका दसवां हिस्सा निकालें। मान लीजिये आपका वजन 50 किलो है तो उसका दस परसेन्ट हुआ 5 किलो। इस प्रकार वजन का दसवां हिस्सा निकालने के बाद उस हिस्से के बराबर कच्चा कोयला लें और उसे बहते जल में प्रवाहित कर दें।
- अपने जीवन को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए आज के दिन अर्जुन के चूर्ण की गोली बनाकर महाकाली को अर्पित करें। अगर आपको अर्जुन का चूर्ण न मिले तो अर्जुन के वृक्ष का स्मरण करते हुए, जौ की रोटी बनाकर, उस पर घी और गुड़ रखकर माता को अर्पित करें। बाद में आप ये प्रसाद स्वयं भी ग्रहण कर सकते हैं।
- अपनी किसी विशेष इच्छा की पूर्ति के लिए और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आज के दिन किसी नये पौधे की कोपल को 30 सेकेण्ड तक ध्यान से देखकर अपने
इष्टदेव को स्मरण कर ठहाका मारकर हंसिये।
- किसी भी काम में अपनी तरक्की सुनिश्चित करने के लिए आज के दिन, यानी बुधवार, स्वाति नक्षत्र और परिघ योग के संयोग में आपको आपने लिए कोई ऐसा जूता या चप्पल लेनी चाहिए, जिसमें कोई चमकीली चीज लगी हो।
- अगर आपको किसी दुर्घटना का या किसी अनहोनी घटना का भय बना रहता है तो आज के दिन गेहूं और जौ के आटे से बनी रोटी अपने घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में जाकर, किसी मजदूर को दें।
- विशेष लाभ पाने के लिए आज के दिन उड़द की दाल के बड़े बनाकर भैरव नाथ को समर्पितकरें और बाद में स्वयं भी प्रसाद ग्रहण करें।
- हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आज के दिन स्वाति नक्षत्र में मिट्टी और जौ केआटे को मिलाकर, उसकी गोलियां तिल के तेल में सानकर बनानी चाहिए। उसके बाद इन गोलियों को
भट्टी में पकाकर अपने पास रखना चाहिए।
- अच्छे स्वास्थ्य के लिए और जीवन में तरक्की पाने के लिए आज के दिन दूध के खोये से बने पेड़ों को 11-11 की संख्या में 11 जगह अलग-अलग करके रख दें और इन्हें अपनी मित्र मंडली में बांट दें।

Comments