परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /छुरा: छुरा खंड के ग्राम मोंगरा (चरौदा) में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की एक जोरदार बैठक एवं सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव के सेनानी भाईयों एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। बैठक में संगठन की मजबूती, गांव-गांव तक विस्तार, नए सदस्यता अभियान तथा छत्तीसगढ़िया अस्मिता से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने गांव में नए सदस्य बनाने का अभियान चलाया और छत्तीसगढ़िया समाज को एकजुट करने का संकल्प दोहराया। बैठक में मौजूद सेनानी भाइयों ने कहा कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना अब गांव-गांव तक अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और आने वाले समय में संगठन की विचारधारा तथा जनजागरण अभियान को और तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर संगठन से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया तथा नए सदस्यों का गमछा पहनाकर स्वागत करते हुए उन्हें संगठन से जोड़ा गया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ महतारी, माटी, भाषा और हक-अधिकार के लिए मिल-जुलकर कार्य करने की बात कही।
कार्यक्रम में संगठन विस्तार, आगामी रणनीति, गांव स्तर की बैठकों, जनसंपर्क अभियान तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने के विषय पर विशेष चर्चा हुई। बैठक के अंत में सभी ने एकजुट होकर “जय जोहार, जय छत्तीसगढ़ महतारी” का नारा लगाया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
बैठक में सेनानी भाई बजरंग नायक, मनसाय नेताम, गौतम सोरी, भुनेश्वर भोई, हेमराज महानंद, भूषण ठाकुर, प्रदीप नेताम, काडू राम नायक, लखन चक्रधारी, दीनू राम नायक, अभय राम नागवंशी, खोजी राम नेताम के साथ छुरा खंड अध्यक्ष चोखे लाल साहू, महासचिव पुष्पराज साहू, जिला महासचिव तेजराम मरकाम, अन्नाकुमार मरकाम सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Comments