बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 3 वर्ष से अधिक समय से जमे 9 पटवारियों का तबादला, तत्काल प्रभाव से लागू

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 3 वर्ष से अधिक समय से जमे 9 पटवारियों का तबादला, तत्काल प्रभाव से लागू

बिलासपुर :राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता, कार्यकुशलता एवं बेहतर सेवा वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तखतपुर द्वारा महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए तीन वर्ष अथवा उससे अधिक समय से एक ही पटवारी हल्के में पदस्थ पटवारियों का स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कुल 9 पटवारियों को उनके वर्तमान हल्कों से हटाकर नए हल्कों में अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तखतपुर द्वारा पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए यह तबादला सूची जारी की गई है। सभी संबंधित पटवारियों को तत्काल अपने नवीन पदस्थापना स्थल का प्रभार ग्रहण कर कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार श्रीमती लक्ष्मी नायडू को पडरिया से नगोई, श्री अमरनाथ जागड़े को निगारबंद से पडरिया, श्री प्रकाश दास मानिकपुरी को राजपुर से हरदी, श्रीमती ममता साहू को कोड़ापुरी से समडील, श्री देवेन्द्र सिंह को पेण्डारी से देवरीखुर्द तथा श्री योगानंद साहू को देवरीखुर्द से घुटकू हल्के में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा अन्य पटवारियों के कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन किया गया है।

राजस्व विभाग के इस कदम को प्रशासनिक व्यवस्था में गतिशीलता लाने और क्षेत्रीय कार्यों की प्रभावशीलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे तथा नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments