आयुष्मान के नाम पर बड़ा खेल! मरीज से नकद ₹1.60 लाख भी लिए, योजना से ₹1.50 लाख से ज्यादा का क्लेम भी किया

आयुष्मान के नाम पर बड़ा खेल! मरीज से नकद ₹1.60 लाख भी लिए, योजना से ₹1.50 लाख से ज्यादा का क्लेम भी किया

अंबिकापुर : शहर के गुदरी चौक स्थित निजी लक्ष्मी नारायण अस्पताल पर इलाज के नाम पर मरीज के परिजनों से कथित तौर पर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन ने मरीज के परिजनों को यह कहकर गुमराह किया कि उनका आयुष्मान कार्ड ब्लॉक हो गया है, इसलिए इलाज के लिए नकद भुगतान करना होगा। इस आधार पर परिजनों से 1 लाख 60 हजार रुपये नकद वसूल लिए गए।

पीड़ित का आरोप है कि बाद में जानकारी लेने पर पता चला कि अस्पताल ने उसी मरीज के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत भी 1.50 लाख रुपये से अधिक की राशि का क्लेम किया। आरोप है कि इस तरह अस्पताल ने एक ही इलाज के लिए परिजनों से नकद राशि लेने के साथ-साथ सरकारी योजना से भी भुगतान प्राप्त किया।

बिल या रसीद भी नहीं दी

शिकायत में यह भी कहा गया है कि नकद भुगतान लेने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने इलाज का कोई बिल या रसीद उपलब्ध नहीं कराई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इसी तरह अन्य मरीजों के साथ भी ऐसी कथित अनियमितताएं हुई हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments