गोलू कैवर्त बलौदाबाजार : प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में विद्यार्थियों के लिये बनाए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता जांच अब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा की जाएगी, खाद्य सैंपल जांच में गुणवत्ता सम्बन्धी कमी पाए जाने पर सम्बधित स्व सहयता समूह को कार्य से पृथक भी किया जाएगा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में समीक्षा के दौरान यह निर्णय लिया गया।
कलेक्टर शर्मा ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देशित किया क़ि हर ब्लॉक के स्कूलों के मध्यान्ह भोजन का 15 -15 दिन में टीम द्वारा रैण्डम सैंपल लेकर गुणवत्ता जांच कर रिपोर्ट दें। गुणवत्ता और साफ़ -साफ सफाई में कमी पाए जाने पार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगामी 15 अगस्त तक 50 स्कूलों का 5 स्टार रेटिंग उपलब्धि हासिल करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने मध्यान्ह भोजन के लिये दैनिक मेंन्यु के अनुसार ही भोजन प्रदाय किये जाने के निर्देश दिये। शालाओं में स्वेच्छिक आधार पर न्योता भोज के आयोजन के लिये विकासखंड शिक्षा अधिकारियो को आवश्यक पहल करने तथा जनप्रतिनिधियों को शामिल करने के निर्देश दिये।बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ राजेश अवस्थी, प्रभारी डीईओ के. एस.मरावी सहित समिति के अन्य सदस्य एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Comments