दुर्ग में डॉक्टर गिरफ्तार: 17 वर्षीय नाबालिग से अश्लील हरकत का आरोप, POCSO एक्ट में FIR के बाद जेल भेजा गया

दुर्ग में डॉक्टर गिरफ्तार: 17 वर्षीय नाबालिग से अश्लील हरकत का आरोप, POCSO एक्ट में FIR के बाद जेल भेजा गया

दुर्ग : दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां 17 वर्षीय नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार हिसीकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी डॉक्टर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

दोस्त का मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने पहुंचा था नाबालिग

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 17 वर्षीय नाबालिग युवक अपने दोस्त का मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आरोपी डॉक्टर के पास पहुंचा था। चेकअप के बहाने डॉक्टर उसे एक अलग कमरे में ले गया। आरोप है कि वहां डॉक्टर ने नाबालिग के साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की, उसके निजी अंगों को छुआ और उसे गले लगाया।

डॉक्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज

घटना के बाद नाबालिग युवक बुरी तरह सहम गया। उसने पहले अपने दोस्तों को घटना की जानकारी दी और इसके बाद अपने परिजनों को पूरी बात बताई। बेटे की आपबीती सुनने के बाद परिजन तत्काल पद्मनाभपुर थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। नाबालिग की शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डॉक्टर सुधीर कुमार हिसीकर को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी डॉक्टर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

डॉक्टर पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर पूर्व में भी अवैध गर्भपात के एक मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। आरोपी डॉक्टर सुधीर मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला है। उसने आयुर्वेद चिकित्सा की डिग्री (बीएएमएस) प्राप्त की है। उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं और ग्राम अंडा में संविदा पर पदस्थ हैं। इसके साथ ही पति-पत्नी सेवा भारती मातृ छाया एडॉप्शन सेंटर का भी संचालन करते हैं। अब पुलिस इस एडॉप्सन सेंटर से जुड़े दस्तावेजो की जांच भी करेगी।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments