22 वर्षीय युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में फांसी लगाकर दी जान; जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया में रविवार सुबह 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। यह पूरा मामला चरचा कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पायल कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पायल ने कॉपरेटिव लाइन, वार्ड नंबर 09 स्थित अपने घर में सुबह करीब 4 बजे फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही चरचा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़े :‘रंग दे बसंती चोला’ बजा तो बच्चों के बीच पहुंच गए विधायक-कलेक्टर-SSP, मुंगेली में दिखा देशभक्ति का अनोखा रंग

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *