रायपुर में दिनदहाड़े 70 लाख की चोरी! अलमारी तोड़कर ₹51.50 लाख कैश और सोने-चांदी के जेवर ले उड़े चोर

Spread the love

रायपुर : राजधानी के मोवा स्थित अशोका आइकन में करोड़ों की चोरी की वारदात सामने आई है. दिनदहाड़े घर में अलमारी तोड़कर 51.50 रुपए कैश समेत सोने-चांदी के जेवरात पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ किया. चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत 70 लाख रुपए आंकी गई है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है.

51.50 लाख कैश के साथ सोने-चांदी के जेवरत पार

जानकारी के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब परिवार नया रायपुर किसी काम से गया हुआ था. वापस आने पर उनके होश उड़ गए. अलमारी का ताला टूटा हुआ था, जिसमें रखे 51.50 लाख कैश और सोने-चांदी के जेवरात गायब थे. उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी.

रसोइए पर साथियों के साथ मिलकर चोरी का आरोप
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. इस दौरान परिवार के सदस्यों ने घर में काम करने वाले रसोइए महेंद्र कुमार यादव पर चोरी का आरोप लगाया. आशंका जताई कि इसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सोसाइटी में आने-जाने वाली की डिटेल्स के साथ सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. वहीं पुलिसकर्मी आरोपी और उसके साथियों की तलाश में जुटे गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *