‘खाबो बने, रहीबो’ अभियान के तहत सुकमा में 7 दिवसीय जांच, मिठाई और मिक्सचर की गुणवत्ता परख रहे अधिकारी

Spread the love

 सुकमा  : रक्षाबंधन पर्व से पहले खाद्य विभाग द्वारा कोमल  होटल, कामता स्वीट्स, बीकानेर स्वीट्स, कन्हैया बीकानेर स्वीट्स जय गुरुदेव होटल जो कि जिला सुकमा में है का जांच किया गया जांच अभियान मे मिठाई का जांच करने के बाद यह पाया गया कि मिठाई में निर्माण तिथि का उल्लेख नहीं है,यानि कि कोई भी मिठाई में पता नहीं चल सकता कि मिठाई को हम कितने दिन खा सकते है जिसके बाद मिठाई खाने योग नहीं रह सकता, इसका संज्ञान लेने के बाद विभाग के अधिकारी ने मिठाई में निर्माण तिथि का उल्लेख करने हेतु निर्देशित किया जिसकी लापरवाही होने के बाद कठोर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।कई होटल में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मिक्सचर में पैकिंग तिथि का उल्लेख नहीं है यानि कि ग्राहक को भ्रामक जानकारी देकर मिक्सचर को बेचा जा रहा है। विभाग के अधिकारी ने पैकेजिंग और लेबलिंग नियम का पालन करने हेतु निर्देशित किया। कई होटल में जांच करने के उपरांत साफ़ सफाई पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *