बिलासपुर : बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर किन्नर समुदाय के दो पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। नाई मोहल्ले में हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, धमकी और अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में तारबाहर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूजा किन्नर ने पुलिस से की गई शिकायत में आरोप लगाया कि रजिया खुरसेल किन्नर अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंची और विवाद करने लगी। मौके पर देवी किन्नर समेत चार-पांच अन्य लोग भी मौजूद थे। आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और बाल पकड़कर कमरे से बाहर तक घसीटा गया। इसके बाद उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं।

