दुर्ग में 3 नाबालिगों से यौन दुर्व्यवहार का आरोप, नड्डा खिलाने के बहाने घर बुलाता था 59 वर्षीय दुकानदार; गिरफ्तार

Spread the love

दुर्ग :  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. भिलाई में 59 साल के अधेड़ ने नड्डा खिलाने का लालच देकर तीन मासूमों के साथ हैवानियत की हदें पार की हैं. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों में आरोपी के खिलाफ भारी आक्रोश है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी एक दुकान संचालित करता है, जहां नड्डा, मुरकू और अन्य खाने-पीने की चीजें बेचता है. आरोप है कि उसने पड़ोस में रहने वाली बच्चियों को नड्डा खिलाने का लालच देकर अपने घर बुलाया और वहां उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया. बच्चियों ने जब अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई, तब मामले का खुलासा हुआ.

पीड़ितों के साथ उनके परिजनों ने कोतवाली थाना पहुंचकर लिखित शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लेकर आई.

ये भी पढ़े :स्कूल के केबिन में नाबालिग छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप, जगदलपुर में शिक्षक गिरफ्तार; POCSO एक्ट में कार्रवाई

करणी सेना ने घेरा थाना

खबर की जानकारी पर करणी सेना के कार्यकर्ता ने भी देर रात कोतवाली थाना घेरा. घटना से आक्रोशित कार्यकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ उसका जुलूस निकालने की मांग की. वहीं बच्चियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने के लिए भी कहा. फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

आरोपी गिरफ्तार

सीएसपी छावनी प्रशांत पैकरा ने बताया कि सोमवार को छावनी थाना में मुरकू और नड्डा बेचने वाले दुकान संचालक द्वारा तीन नाबालिगों के साथ दुष्कर्म का मामला आया है. पीड़ितों के परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया गया है. आरोपी की गिरफ्तार की गई है. पीड़ितों का मुलायजा कराने के साथ आगे की कार्रवाई जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *