28 अगस्त को चंद्र ग्रहण और रक्षाबंधन एक ही दिन! क्या राखी बांधने के मुहूर्त पर पड़ेगा असर? जानें ज्योतिषाचार्य की राय

Spread the love

चंद्र ग्रहण भले ही एक खगोलीय घटना हो, लेकिन ज्योतिष और शास्त्रों में इसका विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा काफी ज्यादा बढ़ जाती है, इसी कारण से इस दौरान धार्मिक और शुभ कार्यों को करने से मना कर दिया जाता है। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा, तो क्या ऐसे में इस त्योहार पर भी इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा। बता दें 28 अगस्त को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में हर किसी के मन में ये सवाल है कि क्या राखी बांधने के मुहूर्त पर इस ग्रहण का असर पड़ेगा? तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां हम आपको ग्रहण से जुड़ी सटीक जानकारी बताएंगे।

ज्योतिषाचार्य का क्या कहना है?
क्या चंद्र ग्रहण का राखी के त्योहार पर कोई प्रभाव पड़ेगा? इस बारे में हमने गोरखपुर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सुजीत जी महाराज से बात की, तो उन्होंने बताया कि धर्म-शास्त्रों अनुसार सिर्फ उसी ग्रहण का हमारे पर प्रभाव पड़ता है जो ग्रहण अपने क्षेत्र में दृश्यमान हो। चूंकि 28 अगस्त 2026 का चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है, इसलिए इसका यहां कोई भी धार्मिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। बहनें अपने भाइयों को शुभ मुहूर्त में राखी बांध सकेंगी। ग्रहण के कारण राखी के मुहूर्त में कोई बदलाव नहीं आएगा।

ये भी पढ़े :संतान सुख की कामना है तो पुत्रदा एकादशी पर करें संतान गोपाल मंत्र का जाप, जानें सही विधि और नियम

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त 2026

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रक्षाबंधन पर राखी बांधने का मुहूर्त दिन भर मौजूद रहेगा। अच्छी बात ये है कि इस दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा। वहीं अगर राखी बांधने के सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो पंचांग अनुसार सुबह 05 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 46 तक का समय राखी बांधने के लिए सबसे शुभ है। अगर आप अभिजीत मुहूर्त में राखी बांधना चाहते हैं तो ये मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

चंद्र ग्रहण कब से कब तक रहेगा?

भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 की सुबह 08:04 से शुरू होकर सुबह 11:21 बजे तक रहेगा। इस ग्रहण की अवधि 03 घण्टे 16 मिनट की होगी। ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *