छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश; रायपुर में बादल छाएंगे, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा

Spread the love

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है. कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जबकि कुछ शहरों में हल्की फुहारों ने मौसम सुहावना कर दिया. सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के एक-दो जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई. वहीं दो दिनों में राजधानी रायपुर में पारा 26 से चढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके कारण लोगों को हल्की उमस का सामना करना पड़ा.

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसमी वर्षा सामान्य से करीब 6 प्रतिशत कम है. अगले सात दिनों तक उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. प्रदेश में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर, राजनांदगांव में 30.5 डिग्री सेल्सियस और रायपुर में 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया.

ये भी पढ़े :28 अगस्त को चंद्र ग्रहण और रक्षाबंधन एक ही दिन! क्या राखी बांधने के मुहूर्त पर पड़ेगा असर? जानें ज्योतिषाचार्य की राय

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? 

राजधानी रायपुर में 21 अगस्त को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है

किन इलाकों में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश

बीते 24 घंटों में लोरमी में सर्वाधिक 14 सेमी, जनकपुर-भरतपुर और कुकदूर में 13-13 सेमी बारिश दर्ज की गई. तखतपुर और लालपुर थाना में 8-8 सेमी, कोटाडोल में 7 सेमी बारिश हुई. इसके अलावा रतनपुर और पेंड्रा रोड में 6-6 सेमी वर्षा दर्ज की गई. अन्य इलाकों में वर्षा का आंकड़ा इससे कम रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *