‘इस बार भाई को अपने पैसों से मिठाई खिलाऊंगी’… महतारी वंदन ने गीता के रक्षाबंधन में घोली आत्मनिर्भरता की मिठास

Spread the love

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व है। इस पावन अवसर पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना करती है, तो भाई भी बहन की खुशियों और सम्मान की रक्षा का संकल्प लेता है। बेमेतरा की गीता वैष्णव के लिए इस वर्ष का रक्षाबंधन कुछ और खास है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता ने उनकी खुशियों को एक नया सहारा दिया है। इस बार वे अपने भाई के लिए अपने पैसों से मिठाई खरीदेंगी, राखी बांधेंगी और पूरे उत्साह के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाएंगी।

गीता वैष्णव बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए उपयोगी साबित हो रही है। रोजमर्रा की जरूरतों में सहयोग मिलने के साथ ही उन्हें अपनी छोटी-छोटी इच्छाएं पूरी करने का आत्मविश्वास भी मिला है। पहले जिन छोटी खुशियों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, अब उन्हें अपनी जरूरत के अनुसार खर्च करने की स्वतंत्रता महसूस होती है।

रक्षाबंधन की तैयारियों को लेकर गीता के चेहरे पर अलग ही उत्साह है।वे बताती हैं कि इस बार वे अपने भाई के लिए मिठाई खरीदेंगी। राखी के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधेंगी और परिवार के साथ मिलकर मिठाई खिलाकर इस पर्व की खुशियां साझा करेंगी। उनके लिए यह सिर्फ मिठाई खरीदने की बात नहीं, बल्कि अपने हाथ में आई आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास की खुशी है।

ये भी पढ़े :मरम्मत शुरू, लेकिन बारिश बनी बाधा खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने लिया संज्ञान, खरखरा-रसेला प्रधानमंत्री सड़क की मरम्मत जारी

गीता वैष्णव भावुक होकर कहती हैं, “महतारी वंदन योजना से मुझे आर्थिक सहारा मिला है। इस बार राखी पर मैं अपने भाई के लिए अपने पैसों से मिठाई लूंगी और खुशी से रक्षाबंधन मनाऊंगी। यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। महिलाओं के सम्मान और आर्थिक मजबूती के लिए ऐसी योजना चलाने पर मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ‘विष्णु भैया’ को हृदय से धन्यवाद देती हूं।”

उनके शब्दों में सरकार की योजना से मिले आर्थिक संबल के साथ-साथ भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और आत्मनिर्भरता का विश्वास भी झलकता है। गीता के लिए महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि अपने परिवार की खुशियों में अपनी भागीदारी बढ़ाने का अवसर भी बनी है।

रक्षाबंधन के इस अवसर पर गीता की कहानी उस भावना को साकार करती है—“राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ—विष्णु भैया संग विकास की बात।”

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से प्रदेश की अनेक महिलाएं अपने परिवार की जरूरतों में सहयोग दे रही हैं। गीता वैष्णव की यह छोटी-सी खुशी भी इसी बड़े बदलाव की तस्वीर है।“बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *