अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला संग रचाई शादी! गोवा में UCC के तहत हुआ मैरिज रजिस्ट्रेशन

Spread the love

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने गोवा में अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ शादी को आधिकारिक तौर पर रजिस्टर करा लिया है। उन्होंने राज्य के यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के तहत कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। यह कपल शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे नार्थ गोवा के मापुसा में सब-रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचा। वे कैजुअल आउटफिट में नजर आए थे और उनके साथ उनके करीबी दोस्त भी दिखाई दिए। सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर ने PTI को कन्फर्म किया कि शादी गोवा के UCC फ्रेमवर्क के तहत रजिस्टर की गई थी। दिसंबर 2025 में कपल ने अपडेट दी थी कि उन्होंने लंबे समय तक लिव-इन में रहने के बाद सगाई कर ली है।

अर्जुन रामपाल की पत्नी बनीं गैब्रिएला डेमेट्रियड्स

शादी के रजिस्ट्रेशन से पहले अर्जुन रामपाल ने रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ अपनी सगाई की पुष्टि की थी। यह पल पॉडकास्ट के ट्रेलर में दिखाया गया था, जिसके साथ कैप्शन था, ‘शहर के सबसे कूल कपल को बधाई @gabriellademetriades @rampal72।’ अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स 2018 से साथ रह रहे हैं और इतने सालों में दोनों ने मिलकर एक खुशहाल परिवार बनाया है।

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला के कितने बच्चे हैं

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स 2018 से साथ हैं। उनके दो बेटे हैं – अरिक, जिनका जन्म 2019 में हुआ था और अराव का जन्म 2023 में हुआ था। दोनों अक्सर अपने बच्चों के साथ देखे जाते हैं। पब्लिक फिगर होने के बावजूद, दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को काफी हद तक निजी रखा है। बता दें कि गैब्रिएला डेमेट्रियड्स साउथ अफ्रीका में जन्मी और पली-बढ़ी हैं। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। बाद में उन्होंने फैशन डिजाइन की पढ़ाई की।

ये भी पढ़े :रोज 2 इलायची चबाने से मिल सकते हैं ये 4 बड़े फायदे! पाचन से लेकर हार्ट हेल्थ तक के लिए फायदेमंद

अर्जुन रामपाल ने की दूसरी शादी

गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ रजिस्टर मैरिज करने से पहले अर्जुन रामपाल ने पूर्व सुपरमॉडल और एंटरप्रेन्योर मेहर जेसिया से हुई शादी की थी। उन्होंने 1998 में शादी की थी और उनकी दो बेटियां हैं – माहिका और मायरा। रामपाल और जेसिया ने 2018 में अलग होने की घोषणा की थी और बताया था कि यह फैसला आपसी सहमति और एक-दूसरे के प्रति सम्मान के साथ लिया गया है। 2019 में उनका तलाक हो गया और रामपाल ने कहा है कि वे अब भी अपनी बेटियों की परवरिश मिल-जुलकर और अच्छे ढंग से कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *