खाली पेट चाय-कॉफी की चुस्की कहीं पेट पर भारी न पड़ जाए! जानें क्यों एक्सपर्ट दे रहे सावधानी की सलाह

Spread the love

अगर आप भी बिना कुछ खाए-पिए सुबह चाय-कॉफी पीते हैं तो यह आदत आपके पेट को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती है। आयुर्वेदिक हेल्थ कोच डिंपल जांगड़ा अपने यू ट्यूब वीडियो बताया कि खाली पेट कैफीन लेने से कुछ लोगों में पेट में एसिडिटी और जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इससे एसिडिटी, रिफ्लक्स, सीने में जलन और पेट में असहजता महसूस हो सकती है। ऐसे में वो बता रही हैं कि खाली पेट किन चीजों का सेवन करना चाहिए और कॉफी का सेवन करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं कॉफी पीते समय अपने पेट की सेहत का ख्याल कैसे रखें।

सुबह खाली पेट क्या पियें?

हेल्दी फैट से करें शुरुआत: गर्म पानी में 1 चम्मच घी डालकर पानी का सेवन करें। घी में मौजूद ब्यूटिरिक एसिड पेट की अंदरूनी परत की कोशिकाओं को सहारा देता है और गट बैरियर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

ये भी पढ़े :फर्जी ट्रांसफर आदेश केस में नया मोड़! जेल जाने से पहले दो आरोपी बीमार, अस्पताल में भर्ती; हालत सुधरी तो होगी जेल रवाना

जीरा, धनिया और सौंफ की चाय: सुबह एक गिलास पानी में जीरा, धनिया और सौंफ डालें और फिर पानी को पिएं। ​​यह पानी पाचन एंजाइम को बढ़ाता है, ऐंठन कम करता है साथ ही यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिंस बाहर निकालता है और मेटाबॉलिज्म तेज करता है।

नाश्ते के बाद पिएं चाय-कॉफी 

डिंपल जांगड़ा कहती हैं कि आप कॉफ़ी या चाय का सेवन बेशक कर सकते हैं बस खाली पेट न करें। नाश्ते के लगभग 45 मिनट बाद चाय या कॉफी पिएं, ताकि पेट में खाना हो और एसिड का असर कम हो सके। एक कप कॉफी में एक चम्मच घी, बादाम का मक्खन या नारियल का तेल मिलाने से पेट पर कैफीन का असर कम होता है। यानी आपको कॉफी छोड़नी नहीं है। बस खाली पेट इसे पीना बंद करना है।

गट हेल्थ के लिए डाइट में हेल्दी फैट करें शामिल

डिंपल जांगड़ा कहती हैं कि अपनी गट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए कद्दू के बीज, अलसी, एवोकाडो, जैसे हेल्दी फैट्स का चुनाव करें, ये पूरे पेट में कोशिकाओं की झिल्ली को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। पेट की अंदरूनी परत को आराम देने के लिए एलोवेरा का भी इस्तेमाल किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *