बाल-बाल बचे मंत्री केदार कश्यप! स्कॉर्पियो ने पहले कार फिर फॉलो वाहन को मारी टक्कर, 4 जवान घायल

Spread the love

 जगदलपुर-कोंडागांव :  जगदलपुर-कोंडागांव सीमा में रविवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। कोंडागांव से जगदलपुर की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन ने मंत्री केदार कश्यप की कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर मंत्री के फॉलो वाहन से भी जा भिड़ी। हादसा इतना जोरदार था कि फॉलो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार 4 पुलिस जवानों को चोटें आई हैं। हादसे के तत्काल बाद उन्हें उपचार के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पढ़िए पूरी खबर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंत्री इस हादसे में बाल-बाल बच गए और उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि मंत्री का काफिला फरसागुड़ा से कोंडागांव की ओर आ रहा था। इसी दौरान जूनवानी के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री की कार को टक्कर मारी और उसके बाद फॉलो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

ये भी पढ़े :खाली पेट चाय-कॉफी की चुस्की कहीं पेट पर भारी न पड़ जाए! जानें क्यों एक्सपर्ट दे रहे सावधानी की सलाह

जांच में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा स्कॉर्पियो चालक और हादसे की परिस्थितियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल मंत्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जबकि घायल पुलिस जवानों का कोंडागांव अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। समय रहते राहत और उपचार मिलने से किसी बड़ी जनहानि को टाला जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *