परमेश्वर राजपूत गरियाबंद:आदिवासी बाहुल्य जिला गरियाबंद में नवनियुक्त कलेक्टर शर्मा के पदभार ग्रहण करने के बाद छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष नीलकंठ सिंह ठाकुर के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल एवं ग्रामीणों ने सौजन्य मुलाकात कर उनका स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया। इस दौरान आदिवासी समाज की ओर से जिले की विभिन्न क्षेत्रीय समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराते हुए उनके त्वरित निराकरण की पहल करने का आग्रह किया गया।
मुलाकात के दौरान प्रमुख रूप से पलेमा ग्राम में वर्षों से निवासरत आदिवासी परिवारों को आबादी पट्टा दिलाने का मुद्दा उठाया गया। जिला अध्यक्ष नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कलेक्टर को अवगत कराया कि क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री पं. श्यामाचरण शुक्ल के कार्यकाल में बसाए गए अधिकांश लोगों को आबादी पट्टा प्राप्त हो चुका है, लेकिन अभी भी करीब 14-15 परिवार ऐसे हैं, जिन्हें आबादी पट्टा नहीं मिल पाया है। इसके चलते इन परिवारों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिला अध्यक्ष ठाकुर ने बताया कि पलेमा ग्राम में खेल मैदान, मुक्तिधाम, चारागाह सहित ग्रामीणों के विभिन्न प्रकार के निस्तारी कार्यों के लिए पर्याप्त एवं उपयुक्त भूमि उपलब्ध है। इसके बावजूद वर्षों से मकान बनाकर निवास कर रहे पात्र आदिवासी परिवार आबादी पट्टे से वंचित हैं। उन्होंने कलेक्टर से मामले की वस्तुस्थिति की जांच करवाकर पात्र परिवारों को नियमानुसार आबादी पट्टा दिलाने की दिशा में आवश्यक पहल करने की मांग की।
आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि आबादी पट्टा मिलने से लंबे समय से निवासरत परिवारों को अपने आशियाने पर कानूनी सुरक्षा मिलेगी और भविष्य में भूमि संबंधी व



