कवर्धा (सहसपुर लोहारा) टेकेश्वर दुबे : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शासकीय गजानन माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय, सहसपुर लोहारा में केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय एवं मेरा युवा भारत के तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कबीरधाम जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के लिए शासकीय महाविद्यालय, सहसपुर लोहारा का चयन किया गया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के प्रमुख संस्थानों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “खेलो इंडिया संवाद केवल खेल की बात करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के विचारों को देश के विजन से जोड़ने का एक अहम मंच है।” उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि “स्क्रीन से ज्यादा स्पोर्ट्स सेंटर्स और प्लेस्टेशन से ज्यादा प्लेग्राउंड की अहमियत है।” उन्होंने मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए कहा कि लगभग 100 वर्ष पूर्व उनके द्वारा रखी गई खेल की नींव को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद श्री संतोष पाण्डेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना। और संसद महोदय ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल मैदान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्ष करने की क्षमता और नेतृत्व की भावना मजबूत होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर, प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमति डॉ.के एस परिहार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय महाविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन काजल साहू , आभा जोशी द्वारा किया गया इस अवसर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी जिला उपाध्यक्ष परेटन वर्मा, मंडल अध्यक्ष लालाराम साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री हेमंत साहू, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री योगेश साहू, मेरा युवा भारत के जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी श्री पटेल, प्राचार्य डॉ. कामती सिंह परिहार, असिस्टेंट प्रोफेसर मोना बर्मन, संदीप सोनकर, अंजू महोबिया, रूपेश वर्मा, गौरव जायसवाल, डॉ. ज्योति चंद्रवंशी, दीपक पटेल, लक्ष्मीकांत वर्मा, डॉ. खिलेश्वरी चंद्रवंशी, विवेक चौहान, आशीष वर्मा, गिरधारी वर्मा, जे.एल. मरकाम, विनोद देवांगन, हेमंत चंद्रवंशी, अमित कुमार, कामिनी चंद्रवंशी, जोधन पटेल कोमल वर्मा भगत साहू लक्ष्मी ध्रुव, तुषार ठाकुर, लव, दिलीप राम सहित महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




