बारगांव में हॉकी खिलाड़ियों का फिटनेस संदेश, साइकिल पर निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली; गूंजे ‘फिट इंडिया’ के नारे

Spread the love

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारगांव के हॉकी खिलाड़ियों द्वारा खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से संडे आन सायकल (संडे ऑन साइकिल ) रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती को समर्पित इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ने शारीरिक रूप से फिट रहने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करना था कार्यक्रम की शुरुआत बारगांव की व्यायाम शिक्षक (कोच) तुलसी साहू और हॉकी खिलाड़ियो ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की इसके बाद सायकल रैली बारगांव के खेल मैदान से शुरू होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरी साइकिल चला रहे युवा खिलाड़ी स्वस्थ शरीर स्वस्थ भारत और फिट इंडिया के नारे लगा रहे थे जिन्हें देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने भी तालियां बजाकर उनका भरपूर उत्साहवर्धन किया।

ये भी पढ़े :रायपुर: UCC को लेकर मुस्लिम समाज की अहम बैठक 1 सितंबर को, राज्य समिति के सामने रखेंगे सुझाव

इस अवसर पर विद्यालय की व्यायाम शिक्षक व कोच तुलसी साहू ने अपने कहा की खेल केवल मैदान तक सीमित नहीं होते बल्कि ये हमें जीवन में अनुशासन कड़ी मेहनत और विपरीत परिस्थितियों में भी मिलकर लड़ना (टीम भावना) सिखाते हैं, मेजर ध्यानचंद जी का जीवन हर खिलाड़ी के लिए प्रेरणापुंज है जिन्होंने अपने जादुई खेल से दुनिया भर में भारत का परचम लहराया आज की युवा पीढ़ी को मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन की दुनिया से बाहर निकलकर मैदान पर पसीना बहाना चाहिए नियमित खेल और शारीरिक गतिविधियां न सिर्फ शरीर को निरोग रखती हैं बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाती हैं इस अवसर पर चिंताराम पटेल,देवेन्द्र यादव,विजय विश्वकर्मा,कुलदीप कुमार,निधि पाटिल,लोकेश्वरी निषाद, निशा साहू,दिव्या निषाद,नोमिता साहू,तुषार यादव,ममता,मनीष निषाद,पूनम,तुषार यादव,अशोक साहू,भूषण साहू,हिमांशु,भूपेश पात्रे,शुभम पात्रे,प्रकाशप्रजापति,अनुज,हितेश,त्रिलोक,नीता,माही,गूंजा,गरिमा,निशा धीवर,संतोषी,पूनम,दिव्या भारती सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ीगण रहे उपस्थित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *