बेमेतरा में कल से खेलों का महासंग्राम, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का होगा आगाज; सांसद विजय बघेल करेंगे शुभारंभ

Spread the love

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे :  स्कूल शिक्षा विभाग जिला बेमेतरा द्वारा 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (भारोत्तोलन बालक/बालिका 17 व 19 वर्ष) का आयोजन किया जा रहा है।सांसद, दुर्ग लोकसभा विजय बघेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन आज 31 अगस्त 2026 को पंडित जवाहर लाल नेहरू कला एवं विज्ञान महाविद्यालय बेमेतरा में किया जाएगा।प्रतियोगिता में अति-विशिष्ट अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू एवं साजा विधायक ईश्वर साहू शामिल होंगे।

ये भी पढ़े :बारगांव में हॉकी खिलाड़ियों का फिटनेस संदेश, साइकिल पर निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली; गूंजे ‘फिट इंडिया’ के नारे

प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक , तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू , छ.ग. राज्य गौ-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष स्वामी राजीव लोचन दास , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी जी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा , जनपद अध्यक्ष हेमा दिवाकर एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अजय साहू सहित जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *