रक्षाबंधन पर बहन के घर आया युवक, दोस्तों के साथ पहुंचा गेज बांध; पानी में मिली लाश

Spread the love

चरचा : कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र स्थित गेज बांध में एक युवक की तैरती हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही चरचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कॉलोनी निवासी राकेश गुप्ता के रूप में हुई है।

राखी मनाने बहन के घर आया था युवक

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक राकेश गुप्ता रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी बहन के घर आया था। बताया जा रहा है कि वह लगातार शराब का सेवन कर रहा था। इसी दौरान वह दोस्तों के साथ गेज बांध पहुंचा।

ये भी पढ़े :बेमेतरा में कल से खेलों का महासंग्राम, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का होगा आगाज; सांसद विजय बघेल करेंगे शुभारंभ

पुलिस को आशंका है कि नशे की हालत में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हालांकि, युवक की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

गेज बांध में युवक का शव मिलने की सूचना पर चरचा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव को पानी से बाहर निकलवाने के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर भेज दिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *