कबीरधाम पुलिस का ‘मिशन मिलाप’: बिछड़े 3 बच्चों को अपनों से मिलाया, परिजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

Spread the love

कवर्धा टेकेश्वर दुबे : कबीरधाम जिला के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अपनों से बिछड़ने की चिंता और फिर परिजनों से मिलते ही चेहरों पर लौटी मुस्कान—कबीरधाम पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता ने तीन बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने में अहम भूमिका निभाई।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में 30.08.2026 को पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर मिले तीन बच्चों की तत्काल पतासाजी कर उन्हें सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द किया।

कलेक्टर कॉलोनी स्थित प्रतीक्षालय में अकेली मिली बच्ची की सूचना पार्षद दुर्गेश अवस्थी द्वारा सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस टीम ने बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसके परिजनों की पतासाजी की। थाना प्रभारी सिटी कोतवाली लालजी सिन्हा के नेतृत्व में की गई त्वरित कार्यवाही से बच्ची की मां का पता चला जिसे सुरक्षित मां के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़े :बेमेतरा में बदली चौक की पहचान! शहीद वीर नारायण सिंह के नाम हुआ चौक, डिप्टी CM अरुण साव ने किया प्रतिमा का अनावरण

इसी प्रकार सरोधा डेम में भीड़ के बीच अपने परिजनों से बिछड़े 08 वर्षीय पोषण निषाद एवं 09 वर्षीय वासु निषाद को पेट्रोलिंग टीम ने सुरक्षित संरक्षण पर लाकर उनके परिजनों की तलाश शुरू की। सउनि राजकुमार चंद्रवंशी के नेतृत्व में टीम ने अथक प्रयास कर परिजनों का पता लगाया तथा बच्चों को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

बच्चों के परिजनों से मिलते ही उनके चेहरों पर खुशी की मुस्कान लौट आई। परिजनों ने कबीरधाम पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *