बेमेतरा: पुरानी रंजिश में युवक के सिर पर हथौड़ी से किया हमला, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Spread the love

 

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : पूर्णिमा बंजारे पति कमलेश बंजारे उम्र 31 साल निवासी मोहतरा थाना साजा जिला बेमेतरा द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका देवर ओमप्रकाश बंजारे उम्र 23 वर्ष, किराना दुकान से गुटखा खरीदकर अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान पक्की चौक आंगनबाड़ी केंद्र के पास स्कूटी रोककर रविन्द्र जोशी से बातचीत कर रहा था।

तभी करीबन 11:00 बजे सतीश बंजारे मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और ओमप्रकाश बंजारे को अश्लील गाली-गलौज करते हुए पुरानी रंजिश एवं विवाद को लेकर जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद सतीश बंजारे ने अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की से हथौड़ी निकालकर ओमप्रकाश के सिर पर जान से मारने की नीयत से जोरदार वार कर दिया। इसी दौरान सतीश बंजारे का पिता लखन बंजारे भी वहां पहुंचा और उसे पकड़ लिया। इसके बाद सतीश बंजारे ने पुनः ओमप्रकाश के सिर पर हथौड़ी से प्राणघातक वार किया।

सतीश बंजारे एवं उसके पिता लखन बंजारे ने एक राय होकर ओमप्रकाश के साथ मारपीट की तथा उसे जमीन पर गिराकर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर ओमप्रकाश अपनी जान बचाते हुए घर पहुंचा। उसके सिर के दोनों तरफ गंभीर चोटें आई थीं। परिजनों द्वारा उसे उपचार हेतु शासकीय अस्पताल साजा में भर्ती कराया गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना साजा में अपराध सदर धारा 296,109 (1), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

ये भी पढ़े :बीरगांव नगर निगम चुनाव से पहले पुलिस की कार्रवाई, 56 गुंडा और निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर दी समझाइश

घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा को थाना स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी सतीश बंजारे उम्र 26 वर्ष, एवं लखन दास बंजारे उम्र 52 वर्ष, दोनों निवासी मोहतरा, थाना साजा जिला बेमेतरा को हिरासत में लेकर अपना अपराध स्वीकार किया।

आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त भारी वस्तु (लोहे का हथौडी), मोटर सायकल क्रमांक सीजी 25 एच 9190 एवं अन्य साक्ष्य को जप्त किया गया।

प्रकरण में आरोपी 01. सतीश बंजारे पिता लखन दास बंजारे उम्र 26 वर्ष, 02. लखन दास बंजारे पिता मेहतरू बंजारे उम्र 52 वर्ष, दोनों निवासी मोहतरा, थाना साजा जिला बेमेतरा को दिनांक 21.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, उप निरीक्षक असीम कीर्तनिया, प्रधान आरक्षक दुर्गेश तिवारी, उमाशंकर ठाकुर, आरक्षक रामानुज जायसवाल, बिरेन्द्र चंद्रवंशी, गोकुल सोनी सहित अन्य साजा स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *