बीरगांव नगर निगम चुनाव से पहले पुलिस की कार्रवाई, 56 गुंडा और निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर दी समझाइश

Spread the love

रायपुर : बीरगांव नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए रायपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में उत्तर जोन पुलिस ने पांच थाना क्षेत्रों के 56 गुंडा और निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर सख्त समझाइश दी। पुलिस ने उन्हें कानून का पालन करने और चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अवैधानिक गतिविधि में शामिल नहीं होने की हिदायत दी है।

यह कार्रवाई 22 नवंबर 2026 को पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) दीपमाला कश्यप के निर्देशन में की गई। एडीसीपी आदित्य पांडे, एसीपी पूर्णिमा लामा, एसीपी कृष्ण कुमार चंद्राकर और संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में उरला, खमतराई, गुढ़ियारी, खम्हारडीह और पंडरी थाना क्षेत्रों के बदमाशों को थाने बुलाया गया।

ये भी पढ़े :दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, मेला-मड़ई के संरक्षण के लिए मंत्री केदार कश्यप ने दिए निर्देश

पांच थानों के 56 लोगों को दी गई समझाइश

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कुल 39 गुंडा बदमाश और 17 निगरानी बदमाशों को समझाइश दी गई। थाना वार आंकड़े इस प्रकार हैं—

  • उरला थाना: 6 गुंडा बदमाश और 4 निगरानी बदमाश।
  • खमतराई थाना: 12 गुंडा बदमाश और 5 निगरानी बदमाश।
  • गुढ़ियारी थाना: 8 गुंडा बदमाश और 2 निगरानी बदमाश।
  • खम्हारडीह थाना: 7 गुंडा बदमाश और 5 निगरानी बदमाश।
  • पंडरी थाना: 6 गुंडा बदमाश और 1 निगरानी बदमाश।

चुनाव के दौरान गतिविधियों पर रहेगी नजर

पुलिस अधिकारियों ने सभी को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, कानून का पालन करने और किसी भी अवांछित गतिविधि से दूर रहने की हिदायत दी। पुलिस का कहना है कि नगर निगम चुनाव के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया या कानून व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *