राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा! स्कॉर्पियो-बाइक की जोरदार भिड़ंत, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Spread the love

 राजनांदगाँव : राजनांदगाँव जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। छुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोलापुर और शिकारी महका मोड़ के पास स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े :रजनीकांत के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! ‘जेलर 2’ की रिलीज डेट नहीं बदली, इस दिन आएगी फिल्म

जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

वहीं, स्कॉर्पियो वाहन में सवार 4 लोगों में से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दुखद हादसे में कुल 4 लोगों की जान चली गई है। पुलिस ने शवों को पंचनामा के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *