खेत में बिछा था करंट, जंगली सूअरों से फसल बचाने की कोशिश बनी युवक की मौत की वजह

Spread the love

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में खेत की फसल को जंगली सूअरों से बचाने के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत बुधवार रात की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े :‘17 साल की उम्र में सहमति का कानूनी महत्व नहीं’… नाबालिग से दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

झिलमिली जंगल के पास हुआ हादसा

मृतक की पहचान जुगेश्वर पिता शंकर पावले, उम्र 25 वर्ष, के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, रेमहला और लवजी गांव के बीच स्थित झिलमिली जंगल के पास खेतों में फसल को जंगली सूअरों से बचाने के लिए कथित तौर पर करंट बिछाया गया था। इसी की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

लखनपुर अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया शव

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। रात होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिसके बाद शव को लखनपुर अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। करंट किसने और किन परिस्थितियों में बिछाया था, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *