टेस्ट ट्यूब लेकर लैब में डांस, रील हुई वायरल तो गई नौकरी! 3 महिला टेक्नीशियन बर्खास्त

Spread the love

 दुर्ग: जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली 3 महिला टेक्नीशियन को HLL ने बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई ड्यूटी के दौरान रील बनाने और लापरवाही को लेकर की गई है। सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने लैब प्रभारी डॉ. जेपी मेश्राम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था कि ड्यूटी के समय लैब में वीडियो कैसे बनाया गया और उस दौरान कर्मचारियों की क्या जिम्मेदारी थी। जवाब और मामले की जांच के बाद HLL लाइफकेयर लिमिटेड ने तीनों महिला कर्मियों को सेवा से हटा दिया है।

दरअसल 24 अगस्त को बनाया हुआ 3 महिला टेक्नीशियन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे लैब के अंदर अलग-अलग तरह से रील बनाती नजर आ रही। एक वीडियो में टेस्ट ट्यूब हाथ में लेकर डांस करती दिखीं, जबकि दूसरे वीडियो में लैब की चेयर पर बैठकर रील बनाती नजर आईं।

ये भी पढ़े :दूसरी शादी पर लगेगी रोक! उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, नया निकाहनामा होगा सिर्फ एक विवाह के लिए

24 अगस्त को महिला टेक्नीशियनों ने बनाई थी रील

पूछताछ में सामने आया कि 24 अगस्त को तीन महिला टेक्नीशियनों ने रील बनाई थी। यह वीडियो करीब 5 दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद HLL लैब इंचार्ज को नोटिस जारी किया गया था। लैब इंचार्ज ने वीडियो में दिख रहे स्टाफ पर कार्रवाई के लिए HLL लाइफकेयर लिमिटेड को पत्र लिखा था। अब इस मामले में तीनों महिला टेक्नीशियनों को बर्खास्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *