छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ा बदलाव! जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को मिली कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी

Spread the love

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के पद पर बड़ा बदलाव हुआ है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने 4 सितंबर को अधिसूचना जारी की है।

संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत नियुक्ति

जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को मुख्य न्यायाधीश के पद के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति जस्टिस रमेश सिन्हा के मुख्य न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी हुई है।

ये भी पढ़े :जन्माष्टमी पर Dry Day में शराब का खेल! Platinum Bar से चोरी-छिपे बोतल निकालकर बेच रहा था संचालक, पुलिस ने पकड़ा

जस्टिस रमेश सिन्हा हुए सेवानिवृत्त

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। उनके रिटायरमेंट के बाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक और न्यायिक कार्यों की जिम्मेदारी अब जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में संभालेंगे।

केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग के अपॉइंटमेंट्स डिवीजन की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति के साथ ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मिल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *