जन्माष्टमी पर Dry Day में शराब का खेल! Platinum Bar से चोरी-छिपे बोतल निकालकर बेच रहा था संचालक, पुलिस ने पकड़ा

Spread the love

रायपुर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शासन द्वारा घोषित शुष्क दिवस (Dry Day) के बावजूद शराब की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। मौदहापारा थाना क्षेत्र में स्थित Platinum Bar से चोरी-छिपे शराब निकालकर बाहर बेचने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान बार संचालक को शराब बेचते पकड़ा गया। मामले में सुरक्षा गार्ड की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर मौदहापारा पुलिस का एक्शन

पुलिस के अनुसार, गली नंबर-1, पूनम होटल के सामने स्थित Platinum Bar से शुष्क दिवस के दौरान शराब बाहर निकालकर अवैध रूप से बेचे जाने की सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना और पूर्व में मिली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौदहापारा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

जांच के दौरान रात करीब 10:30 बजे बार से शराब बाहर निकालकर बेचने की गतिविधि सामने आई।

शराब बेचते पकड़ा गया बार संचालक

पुलिस कार्रवाई में पलाश मल्होत्रा (26), पिता संदीप मल्होत्रा, निवासी आदर्श स्कूल के पीछे, थाना देवेंद्र नगर, रायपुर को शराब बिक्री करते पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से:

सिमरन ऑफ मिन्टी जामुन अंग्रेजी शराब की 1 बोतल (750 एमएल) – ₹1,150

शराब बिक्री की नगदी – ₹2,300

कुल जब्ती – ₹3,450

बरामद की है।

ये भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! एक दिन में 26 नए मरीज मिले, रायपुर में 12 केस से हड़कंप

संचालक पर FIR, गार्ड के खिलाफ भी कार्रवाई

शुष्क दिवस के दौरान शराब की बिक्री पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ धारा 223 BNS और धारा 34(1)(ब) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

वहीं, बार के सुरक्षा गार्ड की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार गार्ड के खिलाफ धारा 170 BNSS के तहत पृथक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

बार का लाइसेंस भी खतरे में

मामले में अब आबकारी विभाग की कार्रवाई भी प्रस्तावित है। Platinum Bar द्वारा शुष्क दिवस के सरकारी आदेश और आबकारी लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किए जाने को लेकर आबकारी विभाग को पृथक प्रतिवेदन भेजा जा रहा है।

इसके आधार पर बार के लाइसेंस के निलंबन या निरस्तीकरण की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *