रायपुर महापौर के खिलाफ अश्लील टिप्पणी का मामला: वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

Spread the love

रायपुर : रायपुर नगर निगम महापौर के खिलाफ कथित तौर पर अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो बनाने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी विजय उर्फ सोनू महेश्वरी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

3 सितंबर को दर्ज हुई थी शिकायत

पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर 2026 को प्रार्थी अनिल सोनकर ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने रायपुर महापौर के खिलाफ अश्लील गाली-गलौज करते हुए वीडियो बनाया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि उक्त वीडियो को मिरर छत्तीसगढ़ की एंकर सोम देवांगन द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों को हटाए बिना प्रसारित किया गया, जिससे समाज में अशांति फैलाने का प्रयास हुआ।

ये भी पढ़े :नारायणपुर में ‘युवा उड़ान’ से गूंजा विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प, मेधावी छात्रों और राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की पहचान

शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाने में अपराध क्रमांक 475/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने प्रार्थी और गवाहों से पूछताछ करने के साथ ही वीडियो से जुड़े अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने विजय उर्फ सोनू महेश्वरी को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।

गिरफ्तार आरोपी

विजय उर्फ सोनू महेश्वरी, पिता नारायण महेश्वरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी देवपुरी आमातालाब, दुर्गा मंदिर के पास, थाना टिकरापारा, रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *