आज का राशिफल: आर्द्रा नक्षत्र में बदलेंगे कई समीकरण, इन राशियों को नौकरी और कारोबार में मिल सकता है बड़ा फायदा

Spread the love

आज 6 सितंबर 2026, रविवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। दशमी तिथि शाम 7:30 बजे तक रहेगी। वहीं सुबह 9:45 बजे तक सिद्धि योग रहेगा, इसके बाद व्यतिपात योग का प्रभाव शुरू होगा। आज आर्द्रा नक्षत्र शाम 7:53 बजे तक रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर आज का दिन कई राशियों के लिए करियर, कारोबार, धन और पारिवारिक जीवन के लिहाज से खास रहने वाला है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। कामकाज की अधिकता के कारण आसपास की चीजों पर ध्यान कम जा सकता है, लेकिन अपनों के प्रति प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी सूझ-बूझ काम आएगी। घर में किसी अतिथि के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा और आपके अधिकांश प्रयास सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी को करियर में सफलता मिलने से दांपत्य जीवन में उत्साह रहेगा। कॉमर्स के विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। ड्राईफ्रूट कारोबारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5

वृष राशि

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। कानूनी मामलों में जल्दबाजी से बचें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। नया काम शुरू करने की योजना है तो दिन अनुकूल है। दान-पुण्य के कार्यों में हिस्सा लेंगे। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। मार्केटिंग से जुड़े कारोबारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है। आपका कोई रुका हुआ प्रोजेक्ट भी पूरा होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5

मिथुन राशि

आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आय के एक से अधिक स्रोत बन सकते हैं। निवेश से जुड़े मामलों में गति आएगी, हालांकि शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी है। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। विद्यार्थियों के रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे होंगे। नौकरी तलाश रहे लोगों को अच्छी कंपनी से अवसर मिल सकता है। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे। दांपत्य जीवन में कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बढ़ते खर्च आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। बजट बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। संपत्ति से जुड़े किसी सौदे में जल्दबाजी न करें। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े नेताओं से मुलाकात का अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के रास्ते खुलेंगे। ऑफिस के काम से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। डॉक्टर्स और मोबाइल एक्सेसरीज कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5

सिंह राशि

आज का दिन शुभ फल देने वाला है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी और नए लोगों से मुलाकात होगी। बड़ों का सहयोग मिलने से काम समय पर पूरे होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग हैं। परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। हालांकि बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5

कन्या राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत से पहले पूरी योजना बनाना और माता-पिता की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। सरकारी कामों में नियमों का पालन करने से आसानी होगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें। जरूरी कामों की सूची बनाकर आगे बढ़ेंगे तो जिम्मेदारियां आसानी से पूरी होंगी। आपकी सरल वाणी आपको सम्मान दिलाएगी। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

ये भी पढ़े :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को दिया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, सारंगढ़-बिलाईगढ़ का बढ़ाया मान

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5

तुला राशि

आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह पूरा करने में सफल रहेंगे। ऑफिस के जरूरी काम समय पर निपटाने की कोशिश करेंगे। सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। पुरानी समस्या को लेकर दोस्तों से चर्चा हो सकती है और आपको बेहतर समाधान मिल सकता है। आय के नए स्रोत मिलने के संकेत हैं। काम में रुचि बढ़ेगी। लवमेट के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है और दांपत्य जीवन भी सुखद रहेगा।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5

वृश्चिक राशि

आज धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण मामले में दूसरों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराने और रुके हुए कामों को दोबारा शुरू करेंगे तो सफलता मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को पसंद की जॉब मिल सकती है।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5

धनु राशि

आज का दिन उत्तम रहने वाला है। कामकाज को शांतिपूर्वक पूरा करने की कोशिश करें। कर्ज से राहत मिलने की संभावना है, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में सफल रहेंगे। परिवार से जुड़े कामों में खर्च हो सकता है। कार्यस्थल पर बातचीत करते समय मधुर भाषा का इस्तेमाल करें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा और लेन-देन में फायदा हो सकता है। संतान की उन्नति से खुशी मिलेगी।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5

मकर राशि

आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी अनुभवी या बड़े व्यक्ति की सलाह लेकर आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद होगा। कठिन काम को मेहनत, धैर्य और समझदारी से पूरा कर लेंगे। ऑफिस में व्यस्तता के कारण घर पहुंचने में देरी हो सकती है। नौकरी बदलने की योजना है तो फिलहाल कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। जीवनसाथी अपना पुराना वादा पूरा करेंगे, जिससे आपका मन खुश रहेगा। सीनियर्स आपके काम की तारीफ कर सकते हैं।

ये भी पढ़े :नारायणपुर में ‘युवा उड़ान’ से गूंजा विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प, मेधावी छात्रों और राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें और दूसरों की बात समझने की कोशिश करें। किसी वरिष्ठ या बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। व्यापारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लवमेट से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है। कारोबार में अचानक धन लाभ के योग हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को किसी कठिन विषय को समझाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। ट्रांसफर या प्रमोशन से जुड़े मामले में किसी से बातचीत हो सकती है और सफलता मिलने के संकेत हैं। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। करियर को बेहतर बनाने के लिए नई योजना तैयार करेंगे। नौकरी का नया ऑफर मिल सकता है। आय के नए रास्ते खुलेंगे। जीवनसाथी आपकी बातों को समझेंगे और लवमेट के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है और परिवार का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *